प्राकृत प्रशिक्षण #Dr. Pulak Goyal

TubeHealth is an independent service and is not affiliated with or endorsed by YouTube or Google. Data displayed on this page is retrieved via YouTube API Services.
Updated:

प्राकृत प्रशिक्षण #Dr. Pulak Goyal Channel Description Snapshot

Channel Description

प्राकृत भाषा के व्याकरण, वाक्य निर्माण, गाथाओं के अर्थ, प्राकृत ग्रंथों का अध्ययन सरल और वैज्ञानिक पद्धति से कराया गया है।
प्राकृत भाषा एवं जैनागम के शिक्षण और प्रशिक्षण के लिए पूर्णतः समर्पित...

हमारे अध्यापक डॉ. पुलक गोयल जी ने प्राकृत भाषा में सर्वप्रथम Ph.D. का लेखन किया। आप ने पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के पावन आशीष और पूज्य मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज की वरदानी छाँव में श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर की पुण्य-प्रसूता गंगा में जैनत्व के संस्कारों से स्नान करने का सुखद सौभाग्य पाया और प्राकृत, अपभ्रंश, संस्कृत के साथ जैन दर्शन का तलस्पर्शी ज्ञान अर्जित किया।
सरलता, सुगमता, स्पष्टता और सहजता का सम्मिश्रण करके प्राकृत अध्ययन की प्राचीन परिपाटी को आधुनिक परिवेश में उद्घाटित करना ही एक मात्र उद्देश्य है। यह प्राकृत भाषा को हिंदी माध्यम से पढ़ाने का mission है।

पाइअकव्वस्स नमो, पाइयकव्वं च निम्मियं जेण।
ताहं चिय पणमामो, पढिऊण य जे वि जाणंति।।

प्राकृत काव्य और उनके रचनाकारों को नमन; उनको भी प्रणाम करता हूँ, जो प्राकृत को पढ़ना जानते हैं।

About This Page

Methodology: This page displays a snapshot of publicly available creator information retrieved via YouTube API Services.

Snapshot

Snapshot Date:
Data Source: Public data retrieved via YouTube API Services
Data is refreshed at least once every 30 days.